फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Avadhpur won the Veerampur BPL trophy

Lakhimpur Kheri News: अवधपुर ने जीती वीरमपुर बीपीएल की ट्रॉफी

Sun, 17 May 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Avadhpur won the Veerampur BPL trophy
खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए संजय राठौर। स्रोत सोशल मीडिया
भीखमपुर। वीरमपुर में एक सप्ताह से चल रहे बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अवधपुर ने खंजननगर को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अवधपुर के खिलाड़ी अजय को मैन ऑफ द मैच और चंदू को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में खंजननगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 77 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान सुजैब ने 14, आजाद ने 11 और रियाज ने नौ रन का योगदान दिया। अवधपुर की ओर से चंदू ने तीन विकेट और अजय ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

78 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवधपुर की टीम ने नौवें ओवर में तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। अवधपुर के खिलाड़ी अजय कुमार ने 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधान पति संजय राठौर ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर पूर्व प्रधान लालपुर रिजवान, चौकी प्रभारी भीखमपुर उदयवीर यादव, राजीव, कमाल अहमद, हनीफ, सुधीर तथा टीम सहयोगी दिलशाद, वसीम, रिजवान, उबैद और कय्यूम समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed