{"_id":"64515faa8cd2f0b6940b7054","slug":"attempted-second-marriage-without-divorce-police-stopped-lakhimpur-news-c-4-1-bly1014-144171-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना तलाक के दूसरी शादी की कोशिश, पुलिस ने रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना तलाक के दूसरी शादी की कोशिश, पुलिस ने रुकवाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के राज पैलेस के पास एक गेस्ट हाउस में हो रही शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना युवक दूसरी शादी कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी निवासी युवक अभिषेक सिंह की शादी मोनिका सिंह से 2015 में हुई थी। दोनों में विवाद के बाद अभिषेक मंगलवार को शालिनी निवासी फरधान जिला लखीमपुर से दूसरी शादी कर रहा था। पहली पत्नी मोनिका को पता चला तो वह पुलिस लेकर पहुंची जहां पुलिस ने शादी रुकवा दी।
उधर, लड़की शालिनी के पिता विक्रम सिंह निवासी थाना फरधान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बाराबंकी के आरएस घाट निवासी अभिषेक सिंह के साथ 2 मई को शादी सुनिश्चित की थी। शादी के लिए 9 मार्च को दूल्हा अभिषेक सिंह को 14 लाख का दान दहेज भी दिया गया था। मंगलवार को शादी की रस्म के दौरान पता चला कि अभिषेक सिंह की शादी मोनिका निवासी थाना माल जिला लखनऊ से 2015 में हो चुकी है। शालिनी के परिजन ने बताया कि मोनिका द्वारा पता चला कि उसकी शादी 2015 में हुई थी, लेकिन अनबन के कारण मुकदमा कोर्ट में है। दुल्हन के परिजन ने बताया कि पूछने पर लड़के वालों की तरफ से कुछ न बताकर मूल जानकारी छुपाई गई। लड़की के पिता धीरेंद्र विक्रम सिंह ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर का कहना है कि तहरीर मिली है। दोनों पक्ष आपस में समझौता कर रहे हैं। न मानने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद