फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempt to rape a seven year old girl, case registered

Lakhimpur Kheri News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Feb 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a seven year old girl, case registered
पलियाकलां। शहर के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के मुताबिक, एक व्यक्ति की सात वर्षीय बच्ची अपनी पांच वर्षीय बहन के साथ छत पर गुब्बारा उड़ा रही थी। इस दौरान गुब्बारा नीचे गिर गया, जिसको उठाने दोनों बहनें नीचे आईं थी। बताया गया कि इस दौरान एक युवक ने सात वर्षीय बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। इतने में छोटी बहन भागकर अपने घर गई और परिजनों को जानकारी दी। परिजन बहार आए तो आरोपी भाग गया। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवक यासीन पुत्र मुन्ना निवासी माहीगिरान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य विवेचना में सामने आएंगे, खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed