{"_id":"69010120e11b9dba3c0fc369","slug":"attacked-and-injured-in-a-dispute-over-the-distribution-of-utensils-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-159523-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बर्तनों के बंटवारे के विवाद में हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बर्तनों के बंटवारे के विवाद में हमला कर किया घायल
Tue, 28 Oct 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
मझगईं के नौगवां में हमले में घायल बनारसी। संवाद
मझगईं। बर्तनों के बंटवारे के विवाद में गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई। इसमें एक साथी ने दूसरे साथी पर गन्ने की बगौड़ी मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नौगवां गांव निवासी मुलायम ने मझगईं पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका छोटा भाई बनारसी और गांव का ही एक अन्य युवक देहरादून में मजदूरी करने गए थे। काम खत्म करने के बाद पहले बनारसी और बाद में उक्त युवक वापस आ गए। आरोप है कि सोमवार को उनके छोटे भाई बनारसी ने उक्त युवक से बर्तन व गैस सिलिंडर के बारे में जानकारी चाही। ये चीजें दोनों ने मिलकर खरीदी थीं।
आरोप है कि इससे आगबबूला हुए उक्त युवक ने बनारसी से गाली-गलौज करने के साथ ही विरोध करने पर गन्ने की बगौड़ी से उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल होकर गिर गया। घायल बनारसी को लेकर परिजन मझगईं थाने पहुंचे। इसके बाद बनारसी का इलाज कराया गया। मुलायम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए घायल को मेडिकल कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।