{"_id":"663aa00cfe989cf4350e8054","slug":"atrocities-are-at-their-peak-under-the-guise-of-hindutva-mayawati-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-119460-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुत्व की आड़ में चरम पर है जुल्म–ज्यादती : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुत्व की आड़ में चरम पर है जुल्म–ज्यादती : मायावती
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की जनसभा में उमड़ी भीड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि इस चुनाव में भाजपा की नौटंकी, जुमलेबाजी और गारंटी काम में आने वाली नहीं है। पिछले कुछ वर्षों से देश में खासकर मुसलमानों पर हिंदुत्व की आड़ में जुल्म–ज्यादती चरम पर पहुंच गई है।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी केंद्र की सभी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। गलत और दूषित नीतियों के कारण देश का किसान वर्ग आंदोलित रहता है। गलत नीतियों का देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है। पूर्व की सरकारों की तरह ही वर्तमान की भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है।
मायावती ने कहा कि भाजपा की जातिवादी, सांप्रदायिक और पूंजीवादी सोच और नीतियों के चलते ही पूरे देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग, मुस्लिमों का पूर्ण रूप से विकास व उत्थान नहीं हो सका है। दलितों, आदिवासियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों का अधूरा पड़ा कोटा भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की हालत हर स्तर पर खराब व दयनीय हो गई है। देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। विरोधी पार्टियां शाम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल करके केंद्र की सत्ता में आने की कोशिश में लगी है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।