फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assistant Director of Fisheries, including the four RO move

सहायक निदेशक मत्स्य समेत चार आरओ हटे

Mon, 09 Nov 2015 11:20 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 09 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी डीएम/सीडीओ नितीश कुमार ने जिला और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में चार ब्लाकों के आरओ बनाए गए अधिकारियों को हटा दिया है। इनकी जगह अन्य अधिकारियों को आरओ की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से बांकेगंज ब्लाक के आरओ/वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्रर श्रीराम सरोज निलंबित होने के कारण हटाए गए हैं, वहीं सहायक निदेशक मत्स्य अनिल गुप्ता को उदासीनता के कारण हटा दिया गया है। क्षेत्र पंचायत के चुनाव के दौरान आरओ रहते हुए सहायक निदेशक मत्स्य बिजुआ ब्लाक के वार्ड संख्या 14 व 15 का परिणाम न घोषित नहीं कर पाए। प्रभारी डीएम ने इन दोनों अधिकारियों को चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया है। इसी क्रम में दो अन्य आरओ कृषि रक्षा अधिकारी श्याम सुंदर के बेटे की शादी और जलनिगम के अधिशासी अभियंता विनयपाल की बेटी की शादी की अर्जी के बाद इन दोनों अधिकारियों को भी चुनाव कार्य से हटा दिया गया है। प्रभारी डीएम ने बताया कि हटाए गए चारों आरओ की जगह पर नए अधिकारियों को प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद के चुनाव की कमान सौंपी है। सभी आरओ को प्रधानी चुनाव मेें विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed