{"_id":"6227b2c846ef2e62785c80ff","slug":"assembly-wise-14-tables-will-be-taken-for-counting-of-votes-lakhimpur-news-bly477657016","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए विधानसभा वार लगेंगी 14 टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए विधानसभा वार लगेंगी 14 टेबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेक्षक ने बैठक कर बताए मतगणना संबंधी कायदे-कानून
लखीमपुर खीरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एवं आयोग से नामित प्रेक्षकों ने मंगलवार को मतगणना को लेकर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट संग बैठक की।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतगणना संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिनका सभी को पालन करना है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए विधानसभावार 14 टेबल, ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए प्रति विधानसभा एक टेबल रहेगी। वहीं पोस्टल बैलट के लिए विधानसभा पलिया, निघासन, धौराहरा, मोहम्मदी के लिए दो- दो एवं गोला, श्रीनगर, कस्ता के लिए तीन- तीन और लखीमपुर के लिए चार टेबल बनेगी। साथ ही 80 प्लस वोटर, पीडब्ल्यूडी वोटर, सर्विस वोटर व पोलिंग स्टाफ के पोस्टल बैलट की संख्या के बारे में भी जानकारी दी।
डीएम ने दस मार्च को होने वाली मतगणना के लिए सभी से पूरा सहयोग करने के लिए कहा। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्याशी, एजेंट का प्रवेश गेट नंबर दो से होगा। मंडी परिसर में शस्त्र एवं मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार, अविनाश चंद्र मौर्य, श्रद्धा सिंह, डॉ. अमरेश कुमार मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, विनीत उपाध्याय, विधेश, धीरेंद्र सिंह सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रत्याशी व एजेंट मौजूद रहे।