फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assembly began to fray barricade

विधानसभा के चुनावी समर के लिए शुरू हुई मोर्चाबंदी

Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Assembly began to fray barricade
election, amarujala - फोटो : demopic
जिले में सपा और बसपा के सभी प्रत्याशी लगभग तय
विज्ञापन

सबके पत्ते देखने के बाद भाजपा खोलेगी अपने पत्ते

विधानसभा चुनाव-2017 के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। प्रत्याशियों के चयन में इस बार सपा ने सबसे पहले अपने पत्ते खोले हैं। बसपा ने भी करीब-करीब सभी उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के पास उम्मीदवारी के लिए दावेदारों की लंबी लाइन है लेकिन उम्मीदवारों का चयन करने में पसीने छूट रहे हैं। 
जिले में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी और तीन पर बसपा का कब्जा है। पिछले चुनाव में भाजपा निघासन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीती थी। यहां के विधायक अजय मिश्र टेनी के सांसद बन जाने से निघासन में उपचुनाव हुआ और यह भाजपा की एकलौती सीट भी सपा की झोली में चली गई। जिले की दोनों लोकसभा सीटें भाजपा के पास हैं। 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने हाल ही में धौरहरा से पूर्व विधायक यशपाल चौधरी, मोहम्मदी से पूर्व विधायक आरए उस्मानी और पलिया से नगर पंचायत मैलानी की अध्यक्ष अनिता यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। यह तीनों सीटें बसपा के कब्जे में हैं। अन्य पांच सीटों पर मौजूदा सपा विधायकों को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने लखीमपुर सदर से सुरेंद्र पाल वर्मा, निघासन से मोहम्मद कयूम, गोला से कमलेश वर्मा, मोहम्मदी से दाउद अहमद, कस्ता से राजेश गौतम को विधानसभा प्रभारी बनाकर उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत दे दिए हैं। मोहम्मदी के बसपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का रुझान भाजपा की ओर है। इससे उनकी जगह दाउद ले सकते हैं। पलिया में बसपा के रोमी साहनी और धौरहरा से शमशेर बहादुर सिंह पहले से काबिज हैं। इसके चलते इनको टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

भाजपा में दावेदारों की लंबी लाइन
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी सफलता के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में उम्मीदवारी के लिए दावेदारों की लंबी कतार है ऐसे में पार्टी को उम्मीदवारों के चयन में काफी दिक्कत आ रही है। कांग्रेस के पास फिलहाल दावेदारों का टोटा है। इसके बावजूद कुछ पुराने कांग्रेसियों ने टिकट के लिए हाईकमान की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। 


चार साल में बदल गया जिले का राजनीतिक परिदृश्य
पिछले विधानसभा चुनाव के बाद जिले के राजनीतिक परिदृश्य में काफी बदलाव आया है। राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कस्ता विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े जुगुल किशोर के पुत्र सोनू सिंह अब भाजपा में हैं। यहीं से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े बंशीधर राज भी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए। मौजूदा समय में वह जिला पंचायत अध्यक्ष है। इसी तरह पूर्व विधायक अरविंद गिरि कांग्रेस छोड़ पहले बसपा में गए। बाद में बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed