फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   As soon as Shri Ram broke the bow, there was a shower of flowers

Lakhimpur Kheri News: श्रीराम के धनुष तोड़ते ही हुई पुष्प वर्षा

Mon, 06 Oct 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 06 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
As soon as Shri Ram broke the bow, there was a shower of flowers
श्रीराम कथा में भक्ति रस में डूबे श्रोता। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के श्री हनुमान मंदिर सुहेला में हो रही श्रीराम कथा में कथा व्यास आचार्य अजयानंद महाराज ने सीता स्वयंवर की कथा सुनाकर श्रोताओें को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार कर प्रभु श्रीराम विश्वामित्र के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं। जनकपुरी की अनुपम सुंदरता देख राम और लक्ष्मण चमत्कृत हैं। दूसरी तरफ जनकपुर के लोग भगवान श्री राम को देखकर अपना सौभाग्य मना रहे हैं। रात्रि विश्राम के उपरांत लक्ष्मण के आग्रह पर श्रीराम गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर पुष्प वाटिका देखने जाते हैं। जानकी जी और श्रीराम की प्रथम भेंट पुष्प वाटिका में होती है। व्यास ने कहा सीता स्वयंवर के लिए देश विदेश के अनेक राजा उपस्थित हुए,लेकिन शिव धनुष को तोड़ना तो दूर कोई हिला भी न सका। तभी गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम धनुष भंग करने के लिए आगे बढ़ते हैं। प्रभु श्रीराम के धनुष भंग करते ही देवता गण आकाश से पुष्प वर्षा करने लगे। सीता स्वयंवर की पावन कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो पुष्पों की वर्षा करने लगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पर मीनाक्षी अग्रवाल, शशिबाला रावडा, अवधेश कुमार मिश्र, प्रेमप्रकाश शुक्ल, सोम दत्त तिवारी, राजकुमार शुक्ल, आनंद त्रिवेदी, शरद गुप्त, अमित साहनी, सुधा मिश्र, नीना अग्निहोत्री, जया अग्निहोत्री तथा अक्षय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed