फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   As it falls load Funka underground cable box

लोड पड़ते ही फुंका अंडर ग्राउंड केबल का बक्सा

Sat, 25 Apr 2015 07:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Apr 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
As it falls load Funka underground cable box
ओवरब्रिज के नीचे से निकली 33 केवीए अंडर ग्राउंड केबल टेस्टिंग के दौरान फुंक गया। इस लाइन को करीब एक साल पहले रेलवे स्टेशन से लेकर आशीर्वाद होटल तक डाला गया था।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली अधिकारियों की निगरानी में लाइन को नई बस्ती उपकेंद्र से जोड़कर अंडर ग्राउंड केबल का टेस्ट शुरू किया गया तो कई जगह से धुआं निकलने लगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था को लाइन की फाल्ट दूर करने को कहा गया है। अंडर ग्राउंड केबल की फाल्ट दूर करने के बाद सोमवार को फिर से टेस्टिंग की जाएगी। बता दें कि ओवरब्रिज निर्माण के समय बिजली लाइनों और खंभों को हटाने के लिए स्टीमेट बनाकर ब्रिज कारपोरेशन से लाखों रुपये कार्य का बजट लिया गया था। इसमें ओवरब्रिज के दोनों तरफ बिजली के खंभों और लाइनों को हटाकर सड़क निर्माण का कार्य किया जाना था। जिससे ओवरब्रिज  के नीचे लोगों को रास्ता दिया जा सके, लेकिन बिजली लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अंडर ग्राउंड केबल से बिजली सप्लाई नहीं शुरू हो रही थी। शनिवार को अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह, एसडीओ धर्मेंद्र आनंद और जेई मनोज पुष्कर की निगरानी में अंडर ग्राउंड केबल को नई बस्ती उपकेंद्र से जोड़ा गया, लेकिन करंट फैलते ही केबल बक्सा फुंक गया। जेई ने बताया कि नमी के कारण अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट आई है इसलिए ठेकेदार को नया केबल बक्सा लगाने को कहा गया है। रविवार को केबल बक्सा लग जाएगा तो सोमवार को फिर से लाइन की टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद ब्रिज के एक तरफ खड़े बिजली खंभों को हटाकर अंडर ग्राउंड केबल से ही बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली की अघोषित
कटौती बरकरार
गोला गोकर्णनाथ।
गर्मी के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती बढ़ती जा रही है। बिजली के अभाव में रात में लोगों की नींद खराब होती है। जन प्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में अब तक दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे और रात में 11 से सुबह पांच बजे तक बिजली आपूर्ति का रोस्टर चल रहा है। एक सप्ताह से इस रोस्टर में कटौती कर 12 घंटे के बजाए दिन और रात में पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली से परेशान भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के पदाधिकारियाें ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की। इधर, लोक जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सपा विधायक विनय तिवारी से भी रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई के लिए अपील की। पदाधिकारियों ने स्थानीय पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को भी ज्ञापन देकर दिन और रात में पूर्ववत 12 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है लेकिन तीन दिन बीतने पर भी बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है जिससे उपभोक्ताओं के सामने विरोध प्रदर्शन के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।

चालू शेड्यूल से महज तीन घंटे मिल रही बिजली
बेहजम।
कस्बे सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों को चालू शेड्यूल में महज तीन घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं और उनमें काफी आक्रोश है। ग्रामीणों के मुताबिक गांवों में बिजली सप्लाई की कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है, जो शेड्यूल तय है, उसके हिसाब से कभी बिजली सप्लाई नहीं मिलती है। बिजली न मिलने के कारण किसानों की फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है तो वहीं बिजली से चलने वाले कारखाने भी  बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इलाकाई जेई अमित भारद्वाज का कहना है कि उन्हें मेन लाइन से ही बिजली नहीं मिल पा रही है,  इससे बिजली कटौती की जा रही है। रोस्टरिंग में बदलाव होने पर लोगों को उसी के हिसाब से बिजली सप्लाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed