{"_id":"6965345d98ddf062030b7867","slug":"arto-conducted-checking-on-sampurnanagar-road-two-illegal-vehicles-seized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165770-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर मार्ग पर एआरटीओ ने की चेकिंग, दो डग्गामार वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर मार्ग पर एआरटीओ ने की चेकिंग, दो डग्गामार वाहन सीज
Mon, 12 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर में संपूर्णानगर मार्ग पर सोमवार को एआरटीओ की टीम ने अचानक चेकिंग अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पकड़े जाने के डर से कई टैक्सी चालक सवारियों को बीच रास्ते में ही उतारकर भाग गए। कुछ चालक अपनी गाड़ियों को मुख्य मार्ग से हटाकर आसपास की गलियों में छिपाते नजर आए। चेकिंग के दौरान दुधवा और संपूर्णनगर मार्ग पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाली एक मारुति वैन और एक मैजिक को पकड़ लिया। विभाग ने दोनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
दुधवा मार्ग पर कुछ देर रुककर सघन जांच करने के बाद एआरटीओ की टीम सीमावर्ती क्षेत्र गौरीफंटा की ओर रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन
दुधवा मार्ग पर कुछ देर रुककर सघन जांच करने के बाद एआरटीओ की टीम सीमावर्ती क्षेत्र गौरीफंटा की ओर रवाना हो गई। संवाद