फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Artists staged Ramlila in Gola

Lakhimpur Kheri News: रामलीलाः मांगी नाव न केवट आना, कहहि तुम्हार मरमु मैंं जाना

Fri, 20 Oct 2023 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Artists staged Ramlila in Gola
गोला की श्री रामलीला महोत्सव में श्री राम केवट संवाद का मंचन करते कलाकार।
अर्थात: प्रभु श्रीराम गंगा किनारे पहुंचते हैं और केवट से नाव लाने को कहते हैं, लेकिन केवट यह कहकर नाव लाने से मना कर देते हैं कि प्रभु मैं मर्म जानता हूं।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। श्रीरामलीला महोत्सव में कलाकारों ने भगवान श्रीराम और केवट के संवाद का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
शुक्रवार की शाम मेला मैदान स्थित श्री रामलीला मंच पर वृंदावन के कलाकारों ने श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन गमन, भगवान श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने का भावपूर्ण मंचन किया। मंचन के बाद देर शाम कलाकारों ने गोकुल तीर्थ पर भगवान श्री राम और केवट के संवाद का मंचन किया। मंचन के दौरान भक्त केवट अपने सम्मुख प्रभु श्रीराम को खड़ा देखकर अपने जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्त हो जाना चाहता है।
विज्ञापन

इसीलिए वह सशर्त प्रभु राम को अपनी नाव पर बिठाना चाहता है। तीर्थ स्थल पर इस मंचन को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस मौके पर पंकज गुप्ता, प्रेम प्रकाश, रामस्वरूप यादव पंकज तिवारी, अनिल टंडन, रामकुमार मनोज गुप्ता, रामगुलाम पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed