फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Are playing in the paddy procurement Adti

...तो धान खरीद में खेल कर रहे आढ़ती

Mon, 23 Nov 2015 11:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
... Are playing in the paddy procurement Adti
सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने और किसानों को सहूलियत देने की मंशा से 63 आढ़तियों को भी बतौर कमीशन एजेंट धान खरीद की अनुमति दी है, जिसके लिए उन्हें निर्धारित कमीशन भी दिया जा रहा है। जबकि हकीकत में आढ़तियों के क्रय केंद्र कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। न ही इनके कहीं बैनर है और न कांटे लगे हैं। किसानों को भी इन केंद्रों के बारे में जानकारी नहीं है, बल्कि मंडी में फड़ पर 900 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने को विवश हैं। ऐसे में इन आढ़तियों यानी कमीशन एजेंट द्वारा की जा रही धान खरीद सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन

जिले में किसानों से सीधे धान खरीद के लिए नौ सरकारी एजेंसियों के 110 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर एक लाख 39 हजार 640 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सरकार ने धान खरीद में तेजी लाने और किसानों को सहूलियत प्रदान करने के लिए आढ़तियों को कमीशन एजेंट के तौर पर धान खरीद करने की अनुमति दी है। इसी के तहत जिले के अलग-अलग हिस्सों में 63 आढ़तियों को मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद करने की अनुमति दी। डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आढ़तियों के केंद्र कहीं दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। खासकर मंडियों में इनका कहीं बैनर नहीं है और न ही कांटा लगा है।
विज्ञापन

अफसर भी आढ़तियों के धान खरीद केंद्र के स्थान के सवाल पर कन्नी काट रहे हैं। जबकि अधिकांश आढ़तियों को मंडी में दुकानें एलाट हैं, लेकिन एक भी बैनर नहीं दिखाई दिया। इन आढ़तियों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धान खरीद करने की अनुमति डीएम द्वारा दी गई है, जिसमें 51 आढ़तिए विपणन शाखा और 12 आढ़तिए पीसीएफ से संबद्घ किए गए हैं। इस तरह 173 क्रय केंद्र खोले जाने के बावजूद किसानों को सरकार द्वारा घोषित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 आढ़तियों ने खरीदा 25 हजार एमटी से अधिक धान
विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो 22 नवंबर तक विपणन शाखा से संबद्घ 51 आढ़तियों ने 25, 473 मीट्रिक टन धान की खरीद कर डाली हैै। वहीं पीसीएफ से संबद्ध आढ़तियों द्वारा अब तक की गई धान खरीद की रिपोर्ट विभाग के पास नहीं पहुंची है।
ऐसे हो रहा गोरखधंधा
आढ़तियों को सरकारी रेट पर किसानों से धान खरीद करने के लिए मंडियों में दुकानें एलाट की गई है, जहां पर बैनर-कांटा लगाकर खरीद करने के निर्देेश हैं। हकीकत बिल्कुल इसके उलट है, क्योंकि अधिकांश आढ़ती राइस मिलर्स हैं। यह मंडी में नीलामी के जरिए किसानों से औने-पौने मूल्य पर धान खरीद करते हैैं और फिर उसका खुद ही सरकारी दर पर भुगतान प्राप्त करते हैं।

डीएफएमओ अर्जुन प्रसाद पाठक ने बताया कि जिले में 63 आढ़तियों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से खरीद करने की अनुमति दी गई है। अधिकांश को मंडियों में क्रय केंद्र खोलने के लिए जगह एलाट की गई है। यदि कहीं केंद्र नहीं बनाया गया है, तो संबंधित आढ़तिए के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed