{"_id":"67ff8d1f5e07c09672007240","slug":"application-date-for-abhyudaya-coaching-extended-candidates-now-have-chance-till-may-5-in-lakhimpur-kheri-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: अभ्युदय कोचिंग के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थियों को अब पांच मई तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: अभ्युदय कोचिंग के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थियों को अब पांच मई तक मौका
Wed, 16 Apr 2025 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 04:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, जेईई, नीट, यूपीएसएसएससी की तैयारी के लिए कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए जिलास्तरीय कमेटी साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यार्थियों का चयन करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब पांच मई तक कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया के बाद जिलास्तरीय कमेटी साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यार्थियों का चयन करेंगी। चयनित अभ्यार्थियों को पूरे सत्र नि:शुल्क कक्षाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, जेईई, नीट, यूपीएसएसएससी की नि:शुल्क कक्षाएं राजापुर में स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संचालित होती हैं। अभी तक 50-50 सीटों पर अभ्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होती थी, लेकिन इस बार 100-100 सीटों पर कोचिंग की व्यवस्था जा रही है। पहले सिर्फ ऑफलाइन ही कक्षाएं थी, लेकिन अब ऑफलाइन के साथ ही इस बार ऑनलाइन भी कक्षाएं चलेगी, ताकि दूर-दराज के रहने वाले अभ्यार्थी घर से ही अपनी पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
अभ्युदय योजना के जिला समन्वयक डॉ. एसएन बिष्ट ने बताया कि कक्षाएं जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक कक्षाएं संचालित होगी। कक्षाओं का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9415789219, 6393245244 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर विकास भवन में स्थिति समाज कल्याण विभाग में अभ्युदय योजना के पटल पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन