फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Appearance of seven colleges will change under Project Alankar

Lakhimpur Kheri News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सात कॉलेजों की बदलेगी सूरत

Sun, 03 Mar 2024 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Appearance of seven colleges will change under Project Alankar
लखीमपुर खीरी। जर्जर हो चुके राजकीय भवनों के जीर्णोंद्धार और सुंदरीकरण के कार्य को लेकर शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना चलाई है। इसमें सहायता प्राप्त विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। रविवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच अनुदानित स्कूलों में होने वाले कार्याें का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों का प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों में बाउंड्रीवॉल, शौचालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष सहित कई निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इसको लेकर जहां सात राजकीय स्कूलों में कायाकल्प किया जा रहा है, वहीं पांच अनुदानित स्कूलों में कार्य शुरू होने हैं।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्याें का वर्चुअल शिलान्यास किया। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रों को कॉलेजों में शिक्षा का बेहतर माहौल मिले, इसको लेकर प्रोजेक्ट अलंकार योजना चल रही है। सात राजकीय कॉलेजों- जिनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर, राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा, राजकीय इंटर कॉलेज शारदानगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निघासन व मोहम्मदी, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज लुधौरी व राजकीय बालिका हाईस्कूल पिपरी चौराहे में स्वच्छ पेयजल, शौचायल, मल्टीपरपज हाल, खेल मैदान और पुस्तकालय कक्ष बनाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पांच अनुदानित स्कूलों में युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल, पीके इंटर कॉलेज लखीमपुर, राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज सिंगाही, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनियां व जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम में भी कार्यों का शिलान्यास किया गया है। कार्यक्रम को धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, सांसद अजय मिश्र टेनी के प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में तमाम स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed