{"_id":"697e3efbd1a58fa3610393d0","slug":"apf-to-set-up-base-camps-in-each-constituency-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167165-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में बेस कैंप स्थापित करेगी एपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में बेस कैंप स्थापित करेगी एपीएफ
Sat, 31 Jan 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को भय रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नेपाल एपीएफ प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में अपना बेस कैंप स्थापित करेगी। इसमें तकरीबन 31 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा।
नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के अनुसार पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को सेना के परिचालन में कराने के लिए एकीकृत सुरक्षा योजना सरकार की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में स्वीकृत हो गई है। निर्वाचन के लिए नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने एक माह पहले ही हिमाल क्षेत्र में 17, पहाड़ क्षेत्र में 70 और तराई सहित 165 निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा बेस स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी है। तराई जिलों में एपीएफ ने एक निर्वाचन क्षेत्र में 4 स्ट्राकिंग टोली को जिम्मा सौंपा है। साथ ही पहाड़ी जिलों के एक निर्वाचन क्षेत्र में तीन और हिमाल क्षेत्र में एक एपीएफ टोली रहेगी। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटिका ले जाने के साथ मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एपीएफ के पास रहेगी। निर्वाचन सेल कमांड की जिम्मेदारी एसएसपी राजेश उप्रेती को सौंपी गई है। नेपाल के सात प्रदेशों में वाहिनी निर्वाचन सेल और गण सेल का गठन किया गया है। संवाद