फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Apan of Gola came first in 400 meter race

Lakhimpur Kheri News: 400 मीटर दौड़ में गोला के अपान रहे अव्वल

Sun, 12 Oct 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Apan of Gola came first in 400 meter race
दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी।संवाद
सिंगाही। नवयुवक समाज सेवा समिति एवं वामन द्वादशी मेला समिति की ओर से ग्राम पंचायत सिंगहा कलां के प्राथमिक विद्यालय सिंगहा खुर्द में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस दाैरान पांच किलोमीटर, 1600 मीटर, 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में गोला के अपान ने प्रथम, अभिषेक कुमार ने द्वितीय और रामानुज ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में गोला के आयन प्रथम, रकेहटी के अमन द्वितीय और बेलरायां के चमन खान तृतीय स्थान पर रहे। पांच किलोमीटर दौड़ में सीतापुर के अभिषेक कुमार ने प्रथम, अभिषेक कश्यप ने द्वितीय और भेड़ौरा के रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में गुड्डू गौतम प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय और मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम मोहन दीक्षित, डॉ. अनिल गुप्ता, नीरज गुप्ता, विजय पटवा, यज्ञराज गुप्ता, रामशंकर पटेल, यशोदानंद मिश्र, अमित शर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, केशराम वर्मा व सोनू वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed