फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anushree get elected Queen

अनुश्री चुनी गईं करवा क्वीन

Sun, 09 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 09 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anushree get elected Queen
डांडिया - फोटो : अमर उजाला
अग्रवाल महिला सभा ने नवरात्र पर कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन

गरबा और डांडिया से महिलाओं ने मचाई धूम

अग्रवाल महिला संघ की नवगठित कार्यकारिणी ने नवरात्र और करवा चौथ के मौके पर डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर संस्था की सभी सदस्य लाल रंग के विशेष परिधान पहन कर आईं। सभी सदस्यों ने संस्था की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 
करवा क्वीन प्रतियोगिता में अनुश्री अग्रवाल प्रथम और सिंपल अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। बूझो तो जाने की विजेता मीनू गोयल रहीं। संस्था की कोषाध्यक्ष ईशा अग्रवाल ने सभी सदस्यों को हाउजी खिलवाई। संस्था सचिव ऊषा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सेल्फी स्टेशन और डांडिया का विशेष आयोजन किया गया। सेल्फी स्टेशन में सदस्यों ने करवा चौथ के चांद को देखते हुए सेल्फी ली। 
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सुनीता अग्रवाल ने बताया कि सत्र 2016-17 के लिए संस्था की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल और सुनीता शिवकुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष, ईशा अग्रवाल कोषाध्यक्ष, उषा अग्रवाल सचिव और श्वेता अगवाल सहसचिव चुनी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्था की पूर्व अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, संगीता, कविता, डॉ. रुचिका अग्रवाल, मीना, सौम्या, रश्मि, शिखा, उमा, गरिमा, नेहा, पूनम, खुशबू, अंजू, नीना, ममता, निधि, बबली, प्रीति, सुनीता, उषा, ईशा, श्वेता समेत संस्था की तमाम सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed