{"_id":"66f8572efa79506db400ff65","slug":"anti-erosion-material-flowed-due-to-increase-in-water-level-of-mohana-river-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-129993-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहना नदी का जलस्तर बढ़ने से कटानरोधी सामग्री बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहना नदी का जलस्तर बढ़ने से कटानरोधी सामग्री बही
विज्ञापन
बांध रोड और रेलवे ट्रैक की ओर कटान करके बढ़ रही मोहाना नदी की धारा मोड़ने के लिए लगाए जा रहे पत
तिकुनिया। मोहाना नदी भारतीय सीमा क्षेत्र में तेजी से कटान कर रही है। नदी की चपेट में जसनगर, नयापिंड, अनूपनगर और कश्यप नगर गांव आ चुके हैं। सिंचाई खंड ने बांस लगाकर नदी की धारा मोड़ने का प्रयास तो किया, लेकिन शुक्रवार से नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को बांस बह गए। अब सिंचाई विभाग ने पत्थर के बोल्डर डालकर शुरू कर दिया है।
नेपाल में बारिश के चलते भारतीय नदियां कहर बरपाती हैं। इसके चलते नदी तेजी से कटान करती है। गांव निवासी मुंशीलाल तिवारी, बाबूराम, चंद्रपाल और राकेश कुमार का कहना है कि नदी कटान करती हुई मैलानी नानपारा रेलवे ट्रैक और बांध रोड की ओर बढ़ती जा रही है। रेलवे का कोई अधिकारी अभी हालात देखने नहीं आया है।
फिलहाल सिंचाई खंड बांस लगाकर नदी की धारा रोकने का प्रयास कर रहा था, लेकिन नदी की धार तेज होने के चलते कुछ बांस नदी में बह गए हैं। सिंचाई खंड ने बड़े पत्थर लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में अवर अभियंता सिंचाई खंड शारदानगर नितिन यादव ने बताया नदी का जलस्तर बढ़ने से पत्थर के जो बोल्डर मंगाए गए हैं। उनका कटर बनाया जा रहा है। जाल में भरकर लगाया जा रहा है।