{"_id":"641efbf629c95d98650f15a4","slug":"another-corona-patient-found-in-lakhimpur-kheri-2023-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, चार दिनों में मिले तीन मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, चार दिनों में मिले तीन मरीज
Sat, 25 Mar 2023 07:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:20 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने कोरोना के वैरिएंट की जांच के लिए मरीजों के सैंपल लखनऊ भेजे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले चार दिन में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। यह तीनों मरीज मितौली तहसील क्षेत्र के हैं। इनमें एक छात्रा, महिला एवं बुजुर्ग शामिल है। जिले में अब कोरोना के तीन सक्रिय मरीज हो गए हैं।
मितौली सीएचसी क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा संक्रमित मिली थी। इसके बाद गांव नानकपुर निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को बेहजम सीएचसी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली सीएचसी क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा संक्रमित मिली थी। इसके बाद गांव नानकपुर निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को बेहजम सीएचसी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
लखनऊ भेजे गए सैंपल
पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने कोरोना के वैरिएंट की जांच के लिए सभी के सैंपल मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजे हैं।
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर बालक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
बताते हैं कि नानकपुर गांव निवासी 27 वर्षीय महिला गुरुवार को सीएचसी पर दवा लेने आई थी। इस दौरान आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया, जिसकी शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके परिवार वालों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
कस्तूरबा विद्यालय पहुंची स्वास्थ्य टीम
शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चो को दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण कर दो गज गी दूरी और मास्क है जरूरी नियम का पालन करने के लिए प्रेरित किया।