फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   annual function in school

वार्षिकोत्सव पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 19 Feb 2015 05:56 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 19 Feb 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
annual function in school
शहर के विवेक ज्ञानस्थली एकेडमी का वार्षिकोत्सव गुरुवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर विद्यालय के बच्चाें ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां बच्चों ने नाटक से बेटी बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद छोटे बच्चों ने ‘चक दे इंडिया’ गाकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। यहां बच्चों ने सत्यमेव जयते, पंजाबी डांस सहित कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि रविप्रकाश वर्मा ने बच्चों के सराहनीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय ही महात्मा गंाधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं अब्राहिम लिंकन बनाने में सक्षम हैं। इस तरह के प्रयास विद्यालयों को करते रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित्रा यादव ने की। यहां विद्यालय के प्रबंधक रघवीर सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीईओ केशवराम, स्वर्ण सिंह कंबोज, व्यापारी श्याम कुमार तिवारी , सदस्य अनूप शुक्ला और राजेश यादव को स्मृति चिह्न दिया गया। यहां नितिन कुमार, अमरेंद्र वर्मा, शुभम निगम, अंकित मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, कृतिका, दीपशिखा,और दिव्या को प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने बेस्ट टीचर्स का अवार्ड दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed