फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ANMs surrounded CMO office in protest against online attendance

Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में एएनएम ने घेरा सीएमओ कार्यालय

Wed, 16 Oct 2024 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
ANMs surrounded CMO office in protest against online attendance
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती एएनएम। संवाद
लखीमपुर खीरी। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में जिले भर के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। एएनएम दो घंटे से अधिक समय तक कार्यालय में डटी रहीं। ब्लॉकवार और जिला स्तर से सामूहिक ज्ञापन देकर ऑनलाइन हाजिरी में आने वाली दिक्कतें बताईं।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉक में तैनात 200 से अधिक एएनएम दोपहर करीब 12 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। परिवार कल्याण महानिदेशक की ओर से जारी ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताया। बताया कि उनके पास टीकाकरण, मातृत्व बैठक, प्रसव कराना, यू-विन फीडिंग, आरसीएच फीडिंग आदि कई कार्य हैं।
विज्ञापन

उपकेंद्र भी 10 से 15 किलोमीटर दूर हैं। इतने कार्यों के बीच ऑनलाइन हाजिरी का आदेश जारी कर परेशान किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के बाद एएनएम ने सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन हाजिरी की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




59 एएनएम ने सीएचसी अधीक्षक को दिया ज्ञापन
फरधान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के 46 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात 59 एएनएम ने आन लाइन हाजिरी का विरोध किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई को ज्ञापन सौंपा। एएनएम रूचि वर्मा, निधि वर्मा, प्रियंका सिंह, प्रियंका वर्मा, सीमा वर्मा, रेनू वर्मा, आरती सिंह आदि ने बताया कि हम लोगों को अल्प मानदेय सिर्फ 15,000 रुपये मिलता है। टीकाकरण करने के लिए 25 से 30 किलोमीटर यात्रा भी करनी पड़ती है। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने के लिए दो-दो भारी बैग दे दिए जाते हैं। उपकेंद्रों से गांव के दूरी 10 से 15 किलोमीटर है। इससे वहां जाकर टीकाकरण करें और ऑनलाइन हाजिरी के लिए उपकेंद्र के सुबह शाम दो बार चक्कर लगाने से दोहरी समस्या खड़ी हो जाएगी। ज्ञापन में सभी एएनएम ने बुधवार से पूरी तरह से हड़ताल पर जाने की बात कही है। संवाद

सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती एएनएम। संवाद

सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती एएनएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed