फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ankit's body was dragged by a tractor after strangulation.

Lakhimpur Kheri News: गला दबाकर मारने के बाद ट्रैक्टर से घसीटा गया था अंकित का शव

Sat, 10 Feb 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ankit's body was dragged by a tractor after strangulation.
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में तीन दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। 26 वर्षीय युवक अंकित का शव खेत में ट्रैक्टर से बंधा पड़ा मिला था। परिजन ने परिवार के दो लोगों व दो अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में ढील बरत रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव के प्रधान नंदकिशोर के 26 वर्षीय पुत्र अंकित का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पिता ने बताया था कि मंगलवार की रात लगभग आठ बजे गांव से दो किमी दूर ट्रैक्टर लेकर अंकित अपने खेत पर गया था। लेकिन, उसका शव बुधवार की सुबह दूसरे के गन्ने के खेत से बरामद हुआ। पिता नंदकिशोर ने अपने चचेरे भाई कमलेश पुत्र रामासरे निवासी ग्राम मिर्जापुर व उसके साढ़ू कमलेश पुत्र डल्ला प्रसाद निवासी गुरैनी मजरा उभयपुर थाना धौरहरा समेत अन्य दो अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। देर शाम पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी मृतक के रिश्ते के चाचा कमलेश व दूसरे आरोपी कमलेश के साढ़ू थाना धौरहरा निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया था। उधर, थाना प्रभारी देवेंद्र गंगवार का कहना है कि जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में पिता के आरोपों की हुई पुष्टि
बृहस्पतिवार को हुए अंकित के शव के पीएम के बाद रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एसओ ईसानगर देवेंद्र गंगवार ने इस बात की पुष्टि भी की। पिता नंदकिशोर ने बताया कि बेटे को पहले से ही परिवार के कमलेश व उसके धौरहरा निवासी साढ़ू कमलेश ने गला दबाकर मार डाला था। इसके बाद ट्रैक्टर में रस्सी के सहारे बांधकर पूरे खेत में घुमाया था, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान थे। बताया कि घसीटने की वजह से बेटे के शरीर पर कुछ जगहों का मांस तक नहीं बचा था, सिर्फ हड्डियां ही शेष थीं। उधर, मामले में पिता नंदकिशोर ने बताया कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। आरोपियों को कुर्सी पर बैठाकर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, जबकि उनकी सही जगह जेल है।
---------------------------------
गर्भवती पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
धौरहरा। मृतक अंकित की एक तीन साल की बेटी है, जबकि इस वक्त पत्नी गर्भवती है। पिता ने बताया कि बहू सदमे से नहीं उबर पा रही है। अब उसका कौन सहारा बनेगा। यह बोलते हुए तेजी से रोने लगती है। गुमसुम भूखी प्यासी अपने कमरे में बैठी रोती रहती है। बताया कि पांच साल पहले ही थाना खमरिया क्षेत्र से अंकित की शादी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed