{"_id":"6165d8728ebc3eeb5c626f10","slug":"ankit-das-s-driver-arrested-in-tikunia-case-lakhimpur-news-bly462630372","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः तिकुनिया कांड में वांछित अंकित दास का ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः तिकुनिया कांड में वांछित अंकित दास का ड्राइवर गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी शेखर भारती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 14 दिन की मांगी रिमांड, कोर्ट में आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे अब गिरफ्तार अभियुक्तों की कुल संख्या चार हो गई है। पुलिस ने वांछित अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती को लखनऊ से गिरफ्तार किया है, जो फार्चूनर कार चलाता था। आरोपी शेखर का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर 14 दिन की रिमांड मांगी है, जिस पर कोर्ट द्वारा बुधवार को सुनवाई की जाएगी।
क्राइम ब्रांच कार्यालय द्वारा प्रेसनोट जारी कर बताया गया है कि वांछित अभियुक्त शेखर भारती निवासी एपी सेन रोड सुदामापुरी थाना हुसैनगंज लखनऊ को विवेचक के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया, जिसके बाद रिमांड स्वीकृत कराने के लिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिन का रिमांड स्वीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया है। विवेचक द्वारा कोर्ट से घटना के संबंध में सभी तथ्य विवेचना के दौरान सामने लाने के लिए अभियुक्त शेखर भारती को 14 दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा रिमांड में दिए जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर 2021 की तिथि निर्धारित की है।