फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anil first in 5000 and Khushboo first in 3000 meter race.

Lakhimpur Kheri News: 5000 में अनिल और 3000 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम

Tue, 07 Nov 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anil first in 5000 and Khushboo first in 3000 meter race.
लालपुर स्टेडियम में आयोजित दौड़  प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मौके पर मंगलवार को लालपुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि जूनियर वर्ग में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कपिल प्रथम, अनुज द्वितीय, विकास तृतीय और बालिका वर्ग में अकविंदर कौर प्रथम, अपूर्वा सिंह द्वितीय, शबनम तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अनुज प्रथम एवं बालिका वर्ग में अर्पूवा प्रथम रहीं। 400 मीटर में पवन सिंह प्रथम, मुर्कम द्वितीय, विनय तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अकविंदर कौर प्रथम, अंबिका द्वितीय, दीपांजली तृतीय रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में पवन प्रथम, सत्यम द्वितीय, कुलदीप तृतीय एवं बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम, सरस्वती द्वितीय, प्रियंका तृतीय रहीं। 5000 मीटर बालक वर्ग में अनिल प्रथम, कुलदीप द्वितीय, दीपक तृतीय एवं बालिका वर्ग की 3000 मीटर में खुशबू प्रथम, पलक द्वितीय, मोहनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की लंबी कूद में विकास प्रथम एवं बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा प्रथम रहीं। उधर, बालक वर्ग की गोला फेंक में शिवम और बालिका वर्ग में इरम प्रथम रहीं। बालक वर्ग की चक्का फेंक में गणेश प्रथम बालिका वर्ग में इरम प्रथम रहीं। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम रहे। विजेताओं को प्रादेशिक हॉकी खिलाड़ी आलोक तिवारी एवं बैडमिंटन खिलाड़ी राजीव राय ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संजय कुमार यादव, निहाल, मंगल भवन, राजवीर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

लालपुर स्टेडियम में आयोजित दौड़  प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र

लालपुर स्टेडियम में आयोजित दौड़  प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed