फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry from home, youth's clothes and bike were found by the lake

घर से नाराज होकर गए युवक के कपड़े व बाइक झील किनारे मिले

Fri, 09 Oct 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angry from home, youth's clothes and bike were found by the lake
बुढ़िया झील में युवक की तलाश करते गोताखोर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। घर से नाराज होकर निकले युवक के कपड़े, बाइक, पर्स आदि सामान बुढ़िया झील के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को झील में उतारकर युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। युवक का पता न चलने से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा निवासी चंद्रिका प्रसाद (28) पेशे से ट्रक चालक है। वह पत्नी के साथ ससुराल इसी थाना क्षेत्र के गांव कोरियनपुरवा गया था। बुधवार की रात वह घर लौटा। बताते हैं कि घर पहुंचने पर चंद्रिका का उसके परिजन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज चंद्रिका अपनी बाइक लेकर घर से निकल आया। गुरुवार की सुबह कफारा गांव के बुढ़िया झील के पास कुछ लोगों ने एक बाइक खड़ी देखी। पास में ही कपड़े, जूते, पर्स और ड्राइविंग लाइसेंस आदि पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और चंद्रिका के घर वालों को दी। मौके पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। कपड़े, बाइक आदि देख उनमें चीख पुकार मच गई। पुलिस ने झील में डूबकर खुदकशी की आशंका के चलते शारदानगर से गोताखोर बुलाए और उन्हें झील में उतारकर युवक की तलाश करवाई, लेकिन दो किलोमीटर तक की गई तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इधर सीओ अरविंद कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी ली। पुलिस ने पिता श्याम बिहारी की सूचना पर चंद्रिका की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed