फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry farmers locked the sugarcane committee

Lakhimpur Kheri News: आक्रोशित किसानों ने गन्ना समिति में डाला ताला

Sun, 29 Sep 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers locked the sugarcane committee
गोला की गन्ना समिति में धरने पर बैठे किसान नेता।संवाद
मोहम्मदी। गन्ना समिति के डेलीगेट पदों के 48 नामांकनपत्र खारिज होने के बाद से उपजा किसानों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। सुबह ही किसानों ने समिति परिसर में ताला डाल दिया। पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी निरस्त पर्चे बहाल करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शनकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार वार्ता हुई, लेकिन हल न निकलने पर धरना-प्रदर्शन बंद नहीं हुआ। प्रदर्शनकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। किसान अपनी मांग पर अड़े हैं कि उनके जो पर्चे निरस्त किए, उन्हें बहाल किया जाए। धरना-प्रदर्शन में शुक्रवार रात 11:00 बजे हरेरा निवासी 50 वर्षीय ओम प्रकाश की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार होने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। शनिवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा भी धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें ज्ञापन देकर निरस्त पर्चों को बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

आरोप : राजनीतिक दबाव में आकर निरस्त किए गए पर्चे
किसानों ने शनिवार सुबह जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार को सौंपा। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि मोहम्मदी गन्ना समिति के चुनाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दबाव में आकर 48 डेलीगेट के पर्चों को बिना किसी आधार के निरस्त कर दिया। इसमें 17 पर्चे एकल नामांकन के थे, उनको भी रद्द कर दिया गया।
ज्ञापन में रविवार सुबह दस बजे तक का समय प्रशासन को दिया गया है। जिसमें कहा है कि निरस्त पर्चों को बहाल किया जाए या चुनाव निरस्त हो। नहीं तो अगली रणनीति बनाई जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के चौधरी गौरव सिंह भी शनिवार शाम को रायपुर से वापस आते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य चौधरी दिलीप सिंह, क्रांति कुमार सिंह, मोहम्मद आरिफ, ओम प्रकाश सहित तमाम लोग शामिल रहे। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी है। संवाद
---------------------------------
बिना कारण स्पष्ट किए नामांकन पत्र निरस्त करने से नाराजगी

गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना समिति चुनाव में नामांकन निरस्त होने से नाराज किसान संगठन ने सचिव ऑफिस के सामने धरना देकर पर्चा बहाल कराने की मांग की।
शनिवार भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह की अगुवाई में समिति सचिव के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। नायब तहसीलदार सर्वेश यादव और सचिव बलवंत कुमार चौधरी को दिए ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि गन्ना समिति गोला की चुनाव प्रक्रिया के दौरान 26 सितंबर को कराए गए नामांकन में कई प्रत्याशियों के नामांकनपत्र निरस्त कर दिए गए। इसमें न तो आपत्ति सुनने का और न ही कमियों को पूरा करने का अवसर दिया गया।

इस प्रक्रिया से नाराज किसान संगठनों ने चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात होने का आरोप लगाते हुए नामांकन पत्रों की निष्पक्ष जांच करवाकर पर्चा बहाली किए जाने की मांग की। इस मौके पर जितेंद्र पटेल, उत्तम यादव, पवन पटेल, राजीव कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

------------------------------
466 उम्मीदवारों के नामांकन हुए सीलबंद

बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति के चुनाव में शुक्रवार को 466 डेलीगेट उम्मीदवारों के नामंकनपत्रों को बक्सों में बंदकर गन्ना कार्यालय के कमरे को सील किया गया है। सुरक्षा कर्मियों ने सील बंद कमरे की सुरक्षा शुरू कर दी है।

एसडीएम निघासन राजीव निगम ने बताया कि चीनी मिल के प्रबंध समिति के चुनाव के लिए 466 उम्मीदवारों ने नामाकंनपत्रों को शांतिपूर्वक दाखिल किया है। चुनाव उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को चुनाव निर्वाचन अधिकारी भारत प्रसाद, सीओ महक शर्मा, सीसीओ भीम कुशवाहा की देखरेख में बक्शो में बंद किया गया है। नामांकनपत्रों से भरे बक्सों को कमरे में रखवाकर कमरा सील कर दिया गया है। इससे चीनी मिल में सील बंद कमरे की सुरक्षा मिल गार्डों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed