{"_id":"685454d023c6d3e6f40192fb","slug":"angry-family-members-appealed-to-dm-due-to-non-arrest-of-the-accused-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148587-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने डीएम से की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने डीएम से की गुहार
विज्ञापन
डीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने आए पीड़ित परिवार के लोग साथ में जन जनवादी पार्टी के पदाधिकारी। संवा
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के ग्राम अशोगापुर में 19 मई को हुई मारपीट की घटना में मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की लापरवाह कार्यशैली को देखते हुए पीड़ित परिजन जनवादी पार्टी के बैनर तले डीएम से मिलने पहुंचे। हालांकि डीएम के न होने पर अतिरिक्त एसडीएम को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की।
दिए गए शिकायतीपत्र में गंगाराम चौहान ने बताया कि उसके भाई अवधराम चौहान को ग्राम अशोगापुर का निवासी छोटकन पाल 19 मई को साथ ले गया था। इसके बाद से वह लापता हो गए। भाई देर रात तक वापस नहीं आए तो सभी ने खोजबीन की। 20 मई की सुबह सात बजे अशोगापुर के कल्लू व संदीप ने बताया कि उनका भाई अवधराम सड़क के किनारे मरणासन्न हालत में पड़ा है।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने की वजह से चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था, वह लखनऊ ले जाते इससे पहले ही भाई की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद पीड़ित परिजनों ने विपक्षी जगन्नाथ व अमित पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल अतिरिक्त एसडीएम ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।