फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry by getting animal residues in Agra, the highway jam performances

अगरा में पशु अवशेष मिलने से गुस्सा, हाईवे जाम कर प्रदर्शन

Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  महेवागंज/सुंदरवल
अमर उजाला ब्यूरो  महेवागंज/सुंदरवल Updated Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Angry by getting animal residues in Agra, the highway jam performances
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मनाने पर शांत हुए ग्रामीण
विज्ञापन

 देवरिया और राजापुर गांव में पशु अवशेष मिलने के अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि गुरुवार को इसी इलाके के आगरा गांव के पास एक गौ वंशीय पशु के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में फिर उबाल आ गया। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि अधिकारियों के काफी मानमनौवल बाद ग्रामीण शांत हुए। 
फूलबेहड़ के अगरा गांव किनारे एक खेत में ग्रामीणों ने गौ वंशीय पशु के कुछ अवशेष पड़े देखे। इस बात की भनक लगते ही कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ निष्ठा उपाध्याय, इंस्पेक्टर केएन पांडेय और आईसी सुंदरवल अवधेश यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गोहत्या की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच हिंदू संगठन के लोग भी आ गए। बताते है कि पुलिस की हीलाहवाली देख सैकड़ों लोग हाइवे पर पहुंचे और सड़क पर बास बल्ली डालकर रास्ता जाम कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्यवाई का ठोस आश्वासन देकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत किया। इस दौरान करीब दो घंटे हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा। इंस्पेक्टर केएन पांडेय ने बताया कि गांव किनारे पशु के कुछ अस्थि पंजर मिले थे। जो काफी पुराने लग रहे हैं। अवशेष को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। बता दे की बुधवार को देवरिया और राजापुर गांव में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

 
गोहत्या मामले में चार गिरफ्तार, तीन फरार
चौबीस घंटे के भीतर दबोचे आरोपी

महेवागंज खीरी। फूलबेहड़ के देवरिया गांव में हुई गोहत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को फूलबेहड़ थाने की सुंदरवल चौकी छेत्र के देवरिया गांव में पशु के अवशेष और ताजा खून पड़ा मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया था। गोहत्या का मामला बताते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भीरा हाईवे जाम कर दिया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोहत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही  पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। उधर एसपी ने फूलबेहड़ पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। इंस्पेक्टर केएन पांडेय ने बताया कि संदिग्धों से हुई पूछताछ में सात लोगों के नाम सामने आए। इस पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। गुरुवार तड़के चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने अंदेश नगर पेट्रोल पंप के पास से चार आरोपियों को धर दबोचा। वही तीन लोग पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले। हत्थे चढ़े आरोपियों में  इकबाल, मुन्ना, हामिद और वकील निवासीगण देवरिया को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से गोहत्या में शामिल औजार भी बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed