फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   angry bjp works

बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बिफरे भाजपाई

Sat, 27 Jun 2015 10:59 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Sat, 27 Jun 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
angry bjp works
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धौरहरा संासद श्रीमती रेखा वर्मा और जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं पर सरकार से जवाब भी मांगा और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मोहम्मदी को सौंपा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन से पहले शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे मोहम्मदी विधानसभा के कार्यकर्ता बाल विद्या मंदिर में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता जलूस के रूप में नगर के नत्थू चौराहा, मेन मार्केट, बरवर चौराहा, रामलीला चौराहे होते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संासद रेखा वर्मा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में गुंडाराज है, कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने वाली है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि किसानों के साथ राहत चेकों के वितरण में धांधली की जा रही है। मनमाना सर्वे कर खास लोगों को चेक दी जा रही हैं। किसान खाद, बिजली, पानी के लिए तरस रहा है। अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार के गलत कार्यों के विरुद्ध सड़क पर उतरने का आह्वान कर 2017 में इस सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आठ सूत्रीय एक ज्ञापन एसडीएम नागेद्र कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें राहत चेकों के वितरण में धांधली की जांच कर दोषी लेखपाल को बर्खास्त करने, अघोषित बिजली कटौती बंद कराने, क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करने आदि तमाम मुद्दे शामिल थे। इस दौरान जिला महामंत्री आशू मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मनोज वर्मा, रितेश शुक्ला, आलोक सिंह, वैभव प्रताप सिंह, रामजी रस्तोगी, रंजीत वर्मा, प्रवीन मेहरोत्रा, राहुल दीक्षित, शिवम गुप्ता, शोभित मेहरोत्रा, हरभजन सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ला, सुशील त्रिवेदी, रजनीश वाजपेयी, रवि शुक्ला, शरद चंद्र द्विवेदी, समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनात रही पुलिस फोर्स
भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए नगर और तहसील परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान प्रभारी कोतवाल आनंद कुमार शाही, एसएसआई रामसिंह पवार, भाजपा कार्यकर्ताओं के मूवमेंट पर नजर बनाए रहे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मोहम्मदी में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की पल-पल की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed