फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry at carrying passengers on taxis and e-rickshaws, bus union went on strike

Lakhimpur Kheri News: टैक्सी व ई-रिक्शा पर सवारी ढोए जाने से नाराज बस यूनियन ने की हड़ताल

Thu, 14 Aug 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Angry at carrying passengers on taxis and e-rickshaws, bus union went on strike
पलिया बस स्टैंड परिसर में चक्काजाम के बाद खड़ी बसें। संवाद
पलियाकलां। क्षेत्र में सभी रूटों और खासकर गौरीफंटा मार्ग पर चल रहीं अवैध टैक्सी व ई-रिक्शा को लेकर पूर्व में पलिया बस यूनियन ने ज्ञापन देकर इसको बंद कराए जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की थी। बुधवार की शाम को पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर बस के ड्राइवर व कंडक्टर के साथ टैक्सी चालकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया। इसके बाद पलिया बस यूनियन एकजुट हो गई और हड़ताल की घोषणा कर दी। देर रात तक बस स्टैंड पर बैठकें चलीं और इसके बाद बृहस्पतिवार से सभी रूटों पर बसों का संचालन बंद कर चक्काजाम कर दिया गया। मामले में पीटीओ ने भी पलिया पहुंचकर बस मालिकों से वार्ता की, लेकिन बस मालिक जब तक इन वाहनों पर कार्रवाई न होने तक हड़ताल और चक्काजाम की बात पर ही अड़े रहे।
विज्ञापन


पलिया बस यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि गौरीफंटा मार्ग पर अवैध रूप से सैकड़ों टैक्सियां चलती हैं। बुधवार की शाम गौरीफंटा से आ रही एक बस को रोककर ड्राइवर व कंडक्टर के साथ बंशीनगर के पास कुछ लोगों ने मारपीट की। यह लोग अवैध रूप से टैक्सी चलाने के कार्य में दलाली करते हैं।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वहां मामला खत्म हो चुका था। इसके बाद सभी प्राइवेट बस स्टैंड परिसर पहुंच गए और बस मालिकों संग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर भी उक्त टैक्सियों का अवैध रूप से संचालन कराने में सहयोग देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही बसों का सभी रूटों से संचालन बंद कर दिया गया। चक्काजाम कर बसों को बस स्टैंड परिसर में ही खड़ा कर दिया गया। यहां पहुंचे पीटीओ कौशलेंद्र यादव ने बस मालिकों से वार्ता की। इसमें बस मालिकों ने टैक्सियों की लिस्ट देते हुए साफ कहा कि जब तक इन टैक्सियों व ई रिक्शा पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक बसों का संचालन बंद कर यूनियन के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
बीती देर शाम को थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने भी बस स्टैंड पर पहुंचकर बस मालिकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन उनके आश्वासन का भी गुस्साए यूनियन के पदाधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बसों का संचालन पूरे दिन बंद रहा। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले में यूनियन की तरफ से जो तहरीर मिली थी उसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बाकी दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।


बसों के बंद होने से भटकते रहे यात्री

बसों का संचालन बंद रहने से निघासन, लखीमपुर, मैलानी, गोला, गौरीफंटा, संपूर्णानगर समेत अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों के बंद होने से डग्गामार वाहनों के साथ ही ई रिक्शा चालकों ने भी जमकर लंबा रूट तय कर सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया।



बस यूनियन ने जिले तक लड़ाई लड़ने की कही बात

बस यूनियन के पदाधिकारियों ने जिले तक इस लड़ाई को लड़ने की बात कहते हैं। लखीमपुर से भी प्राइवेट बसों का संचालन बंद कराते हुए कार्रवाई न होने तक बसों का संचालन बंद रखने की बात कही है। इसको लेकर देर शाम तक यूनियन के पदाधिकारियों के बीच विचार विमर्श होता रहा।

पलिया बस स्टैंड परिसर में चक्काजाम के बाद खड़ी बसें। संवाद

पलिया बस स्टैंड परिसर में चक्काजाम के बाद खड़ी बसें। संवाद

पलिया बस स्टैंड परिसर में चक्काजाम के बाद खड़ी बसें। संवाद

पलिया बस स्टैंड परिसर में चक्काजाम के बाद खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed