फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angered by elephant violence, villagers surrounded forest workers

Lakhimpur Kheri News: हाथियों के उत्पात से गुस्साए ग्रामीणों ने वन कर्मियों को घेरा

Sat, 28 Sep 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Angered by elephant violence, villagers surrounded forest workers
सोहनरा भूड़ में ग्रामीणों को समझाते रेंजर मैलानी। स्त्रोत-किसान।
बांकेगंज। नेपाल से आए चार टस्कर हाथियों ने दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज जंगल के आसपास उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों के उत्पात से परेशान किसानों में बेहद आक्रोश है और उन्होंने लामबंद होकर वनकर्मियों का घेराव किया है।
विज्ञापन

पिछले करीब 22 दिनों से किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले चारों टस्कर हाथी बृहस्पतिवार की रात जंगल से निकलकर मड़हा सेक्शन में पहुंचे। जहां से हाथियों ने नकुला चौराहे से होकर बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे सोहनरा भूड़ गांव के खेतों में धावा बोल दिया। हाथियों ने किसान राम निवास, रामानंद और बिहारी के खेत में घुसकर धान-गन्ना की फसल को खाया और रौंद डाला।
विज्ञापन

हाथियों के उत्पात से क्षतिग्रस्त हुई फसलों को जायजा लेने पहुंचे दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंजर निर्भय प्रताप शाही, फॉरेस्टर अखिलेश सिंह, हरेंद्र, शुभम सिंह, ब्रजेश शुक्ला और अन्य वन कर्मियों को देखते ही खेत में मौजूद सैकड़ों ग्रामीण और महिलाओं ने घेर लिया और जंगली हाथियों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर किशनपुर सेंक्चुरी वन्यजीव विहार मैलानी रेंजर नवीन दिवाकर, डिप्टी रेंजर रमेश मौर्य भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी ग्रामीणों को समझाया और कहा कि हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की जा रही है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। वन कर्मियों के फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। निगरानी टीमों के मुताबिक शुक्रवार को हाथियों की लोकेशन किशनपुर सेंक्चुरी जंगल के मड़हा सेक्शन में मिली है।
-------------------------
चारों टस्कर हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
- निर्भय प्रताप शाही, रेंजर, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन मैलानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed