फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger at the liquor shops in Camherah

कैमहरा में शराब की दुकानों पर फूटा गुस्सा

Thu, 06 Apr 2017 03:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Apr 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
Anger at the liquor shops in Camherah
‌िवविराोध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी किया प्रदर्शन, चक्काजाम
पुलिस ने दुकानों में डलवाया ताला, तब शांत हुए प्रदर्शनकारी

जिले में शराब दुकानों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कैमहरा कस्बे में मुख्य मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया। उन्होंने अंबेडकर पार्क और विद्यालय के पास में शराब की दुकानें खोले जाने पर एतराज जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। सूचना पर एसओ ब्रजराज यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। महिलाएं नहीं मानी, जिस पर एसओ ने दोनों दुकानों में ताला डलवा दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और रोड जाम खोला। 

लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर स्थित कैमहरा कस्बे में अंबेडकर पार्क और कन्या विद्यालय के सामने अंग्रेजी और देशी शराब की दो दुकानें खुली हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पार्क और विद्यालय होने से बच्चों और महिलाओं का आवागमन रहता है। आरोप है कि शराब की दुकानों पर शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। बुधवार को ग्रामीणों ने देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से दुकान बंद करने को कहा, तो ग्रामीणों का उससे विवाद हो गया। इससे ग्रामीण भड़क गए और जिला पंचायत सदस्य सुनीता गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे प्रदर्शन करने लगे। उन लोगों ने बांस लगा कर लखीमपुर-मोहम्मदी रोड जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे फरधान एसओ ब्रजलाल यादव ने दोनों दुकानों में तालाबंदी कर दी और ग्रामीणों को बस्ती से दुकानें हटवाने के आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed