फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... and suddenly the tiger came in front of the gypsy

Lakhimpur Kheri News: ... और अचानक जिप्सी के आगे आ गया बाघ

Thu, 02 Mar 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
... and suddenly the tiger came in front of the gypsy
दुधवा की किशनपुर रेंज में रोड पर टहलता बाघ। विज्ञप्ति।
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान बाघों के दिखने का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह की शिफ्ट में जंगल का भ्रमण करने गए लखनऊ के सैलानियों को बाघ के दीदार हुए हैं। बाघ अचानक उनकी जिप्सी के आगे आकर खड़ा हो गया। सैलानियों ने खुशी का इजहार जताते हुए उसकी फोटो भी ली हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ के दीदार करने की मंशा को लेकर पहुंच रहे सैलानियों को इन दिनों जमकर बाघ दिख रहे हैं। बुधवार को किशनपुर में बाघ देखने की तमन्ना लेकर जंगल सफारी से जंगल में पहुंचे लखनऊ के सैलानियों की जिप्सी के आगे बाघ आकर खड़ा हो गया। बाघ को इतनी नजदीक देख कर पहले तो सैलानी सहम उठे। लेकिन उसके जंगल में जाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सैलानियों ने बताया कि जंगल भ्रमण के दौरान स्वच्छंद विचरण करते हुए बाघ को देखने की तमन्ना उनकी पूरी हो गई है। सैलानियों ने बाघ के तस्वीर भी अपने कैमरों में उतारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed