फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Amount recovered from the patient in the name of delivery in District Women's Hospital

Lakhimpur Kheri News: जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर मरीज से वसूली रकम

Fri, 05 Apr 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Amount recovered from the patient in the name of delivery in District Women's Hospital
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला से डिलीवरी के बाद अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से लिखित शिकायत की है। अवैध वसूली का मामला सुर्खियों में आने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल में मरीजों से वसूली का खेल तो काफी समय से चलने की चर्चा है, लेकिन लिखित शिकायत न होने से अफसर भी कार्रवाई से बचते थे। इस बार लिखित शिकायत आने के बाद शुक्रवार को रुपये लेने वाले की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

महेवागंज कस्बे के ओदरहना गांव निवासी गुफरान अंसारी ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उसने अपनी पत्नी को 31 मार्च की शाम महिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि 200 रुपये देने के बाद मरीज को हाथ लगाया गया है। डिलीवरी के बाद 900 सौ रुपये की मांग की जाने लगी। रुपये न देने पर इलाज में भी लापरवाही बरतनी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि जैसे-तैसे व्यवस्था करके रुपये दिए। रुपये देने के बाद स्टाफ ने मरीज को दवाओं के नाम पर दो टेबलेट्स थमा दिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने वाले सभी मरीजों से खुलेआम वसूली का खेल चलता है। जो रुपये नहीं देते हैं, उनको परेशान किया जाता है। अस्पताल में अल्ट्रसाउंड से लेकर खून की जांच में भी रुपये मांगे जाते हैं। गुफरान ने बताया कि महिला अस्पताल में बिना रुपये कुछ भी नहीं होता। अल्ट्रासाउंड के नाम पर 200 रुपये, खून जांच के लिए 100 रुपये और डिलीवरी के बाद बच्चे का प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर खुलेआम 150 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पूर्व में भी हो चुकी हैं शिकायतें
जिला महिला अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार अवैध वसूली के मामले उठे है। लेकिन आज तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
--------------
मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है। जिसने भी रुपये लिए हैं, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
महिला अस्पताल में मरीजों से रुपये लिए जाने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed