{"_id":"fbc00a15a871d466e6dce9dade012033","slug":"ammunition-was-stalled-in-broadband-services-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में ठप रही ब्राडबैंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में ठप रही ब्राडबैंड सेवा
गोला गोकर्णनाथ
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संचार निगम के स्थानीय एक्सचेंज में तकनीकी खराबी से दिन भर ब्राडबैंड सेवाएं ठप रही। इस कारण जहां व्यापारी परेशान रहे वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा।
सुबह से ही तकनीकी खराबी के चलते नगर के टेलीफोन तो चलते रहे लेकिन ब्राडबैंड सेवाएं ठप रहीं। विभागीय कर्मियों ने बताया कि लखीमपुर से ही खराबी आ गई है जो शुक्रवार को ठीक हो पाएगी। उपभोक्ता बताते हैं कि स्थानीय एक्सचेंज के अधिकारियों की उदासीनता से हफ्ते में एक या दो दिन ब्राडबैंड जरूर प्रभावित होते हैं। एक्सचेंज के जेटीओ कनेक्शन धारकों को संतोषजनक जबाब देने के बजाए प्रधान कार्यालय से खराबी बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, जिससे दर्जनों उपभोक्ता अन्य कंपनियों की सेवाएं लेने लगे हैं।