फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ammunition in the girl child The woman gave props

गोला में बालिका को  महिला ने दिया सहारा

Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ammunition in the girl child The woman gave props
मार पीटकर छोड़ गया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से रिश्ते का चाचा थाना नीमगांव के सिकंद्राबाद में 11 वर्षीय बालिका को मार पीटकर छोड़ गया। बालिका के अनुसार वह किसी तरह गोला में मंदिर पर पहुंची। रोती बिलखती बालिका का देख एक महिला ने सहारा दिया।
विज्ञापन

शिव मंदिर परिसर में 11 वर्षीय एक अनाथ बालिका को रोता बिलखता देख लोग एकत्र हो गए। इस दौरान गुप्ता कॉलोनी निवासी मनीराम गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकान करने वाली मां लज्जावती से मिलने गई थीं। बालिका को देखकर वह भी भावुक हो उठीं। उससे पूछा तो बच्ची ने कहा कि वह दिल्ली में रहती है। उसके माता, पिता की मौत हो चुकी है। रिश्ते का चाचा उसे सिकंद्राबाद लेकर आया, जहां उसे मारा पीटा और छोड़कर चला गया। बच्ची का दर्द सुनकर लक्ष्मी देवी उसे लेकर कोतवाली पहुंची। जहां एक दरोगा ने उनका नाम पता और मोबाइल नंबर लिखकर बालिका को उनके सुपुर्द कर उन्हें कोतवाल का नंबर लिखकर दिया और कहा कि बालिका की पूरी जानकारी मिलने तक वह उसे अपने पास रखें। उधर इस बाबत कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बालिका को महिला के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed