फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Acclamation of the people's representatives

जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन

Sun, 10 Jan 2016 07:06 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 10 Jan 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
 Acclamation of the people's representatives
कश्यप निषाद धुरिया युवा महासभा का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गिरधारी लाल कश्यप ने कहा कि कश्यप निषाद समाज को राजनीतिक सत्ता को अपने हाथों में लेना होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ.वीबी धुरिया ने कहा समाज के लोगों को शिक्षित बनाना होगा तभी समाज में जागरूकता आएगी। यहां पंचायत चुनावों के विजेताओं को महासभा की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोहन कश्यप, लज्जा कश्यप, मंजीत कश्यप, किरन केवट, रामलोटन निषाद, पंकज कश्यप,  रामस्वरुप निषाद, रमेशचंद निषाद, अशोक कश्यप, लक्ष्मी निषाद सहित तमाम नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 गोला में कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी मानव कल्याण संस्थान ने समारोह पूर्वक नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का अभिनंदन किया, जबकि सिकंद्राबाद के गांव धुमराडीह में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया के आवास पर प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ेलाल मौर्य की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित ग्राम प्रधान डॉ. रविपाल सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि हिम्मतपुर प्रधान नरेश सिंह कुशवाहा ने भगवान गौतम बुद्ध और महान सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर शुभारंभ किया। समारोह में स्वजातीय जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन अध्यक्ष रामकुमार मौर्य और डॉ. आरपी मौर्य ने किया। संचालन महामंत्री वीरपाल सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सीडी मौर्य, महेंद्र सिंह कुशवाहा, महेंद्र कुमार मौर्य, अनुभव, रवींद्र मौर्य, रामबदन मौर्य, बालकराम मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सिकंद्राबाद। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया के आवास पर हुए समारोह में नव निर्वाचित प्रधान और बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन किया गया। समारोह में राजेंद्र सिंह भदौरिया ने सभी का उत्साहवर्धन किया। संचालन जसवंत यादव ने किया। इस मौके पर बीडीसी रामकुमार, मंजूर अली, सतीश यादव, नफीस, अहिबरन यादव, लालता, रईश, राजीव वर्मा, शिशुपाल, प्रमोद, रामशंकर शुक्ल समेत दर्जनों बीडीसी सदस्य और प्रधान मेजर सिंह रामलखन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed