फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   amit shah targets akhilesh yadav rahul gandhi over ramgopal yadav remarks in kheri

UP: 'जरा भी गलती की तो ये राममंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगा देंगे', रामगोपाल के बयान पर भड़के अमित शाह

Wed, 08 May 2024 03:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 May 2024 03:17 PM IST
सार

लखीमपुर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान को लेकर अखिलेश यादव पर सियासी तीर चलाए। राहुल गांधी पर भी तंज कसे। 

विज्ञापन
amit shah targets akhilesh yadav rahul gandhi over ramgopal yadav remarks in kheri
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लखीमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि ये राम मंदिर को बेकार बताते हैं। जरा भी गलती की तो ये राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का काम करेंगे। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी। गुंडई चलती थी। जमीनों पर कब्जे होते थे। होली दिवाली के दिन बिजली नहीं आती थी और रमजान में 24 घंटे बिजली रहती थी। 

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा वाले झूठा प्रचार कर भाजपा और मोदी को बदनाम कर रहे हैं। यह कह रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें दोगे तो आरक्षण चला जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के अंदर कांग्रेस को बहुमत मिला। वहां पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण दे दिया। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को काटने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। गृहमंत्री ने संविधान विरोधी मुस्लिम आरक्षण को समाप्त करने की बात कही। 

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी पर साधा निशाना 
गृहमंत्री ने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं एक झटके में गरीबी मिटा देंगे। आपकी दादी ने एक झटके आपातकाल लगाया। पिताजी ने एक झटके में तीन तलाक इंट्रोड्यूज किया। आपकी पार्टी ने झटके में पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीनने का काम किया। गृहमंत्री ने अपने संबोधन में सीएए का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि हम सीएए हटा देंगे। अरे राहुल बाबा... आपकी नानी भी ऊपर से आ जाएं तो सीएए नहीं हटेगा। विपक्षी गठबंधन पर कहा कि इनके पास तो प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है। इनके पास न नेता है, न नियत है और न नीति है। सिर्फ परिवारवाद है। 

विज्ञापन

सपा, कांग्रेस और बसपा का सूपड़ा साफ- शाह 
उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव हो गया है। मोदी 190 सीटें पार कर गए हैं। चौथे चरण में और मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। सपा, कांग्रेस और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। तीन करोड़ गरीब बहनों को लखपति बनाने का चुनाव है। चार लाख गरीबों को घर देना का चुनाव है। लोगों को समृद्धि बनाने का चुनाव है। शाह ने छोटी काशी, संकटा देवी मंदिर, देवकली मंदिर समेत अन्य मंदिरों को नमन किया। उन्होंने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता सर्वेश वर्मा को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed