फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Amar Ujala's camp today

अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज

Mon, 13 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 13 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's camp today
blood - फोटो : amarujala

विज्ञापन
डीएम उद्घाटन तो एसपी करेंगे महादानियों का सम्मान
महादानियों में है उत्साह, जमकर हुए रजिस्ट्रेशन
एसएसबी के जवान भी करेंगे रक्तदान

 विश्व रक्तदाता दिवस मंगलवार को है। इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाएगा। शिविर का उद्घाटन दिन में 11 बजे डीएम आकाशदीप करेंगे, जबकि एसपी अखिलेश चौरसिया रक्तदान करने वाले महादानियों को सम्मानित करेंगे। 
रक्तदान शिविर को लेकर इस बार महादानियों में खासा उत्साह है। लोगबाग सहयोगी बनने के साथ रक्तदान करने के लिए रिकार्ड रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे भी शिविर में आकर रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में एसएसबी के जवान भी रक्तदान करेंगे। लायंस क्लब लखीमपुर उपकार के विशाल सेठ और शहीद भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति के संस्थापक जसपाल सिंह पाली शिविर की सफलता के लिए बढ़चढ़कर काम कर रहे हैं। उनके साथ ही जेसीआई लखीमपुर भी रक्तदान करने के लिए लोगों  को प्रेरित कर रहा है। इसी तरह चेतना डिलीवरिंग राइज के राकेश चौबे और लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्र भागीदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

--
रक्तदान क्यों है जरूरी
-ब्लड डोनेट कर दूसरे की जान बचाई जा सकती है
-ब्लड का किसी प्रकार से उत्पादन नहीं किया जा सकता है।
-हमारे शरीर में कुल वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है
--
खून देने के क्या हैं फायदे
-खून देने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। डॉक्टर्स का मानना है कि डोनेशन से खून पतला होता है, जो कि ह्दय के लिए अच्छा होता है
-डॉक्टर बताते हैं, नियमित ब्लड डोनेट करने से कैंसर और दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्लड डोनेशन सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम  तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बन जाता है।

--
अमर उजाला के ये बने सहयोगी
लायंस क्लब लखीमपुर उपकार, जेसीआई-लखीमपुर, शहीद भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति, चेतना डिलीवरिंग राइज, लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन
--
आप भी ब्लड बैंक पहुंचकर कर सकते हैं रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान के लिए अगर आपने अपना पंजीकरण नहीं कराया है, तो भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। आपके रक्तदान से किसी की जान बच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed