{"_id":"6839fa44bcee03dbfb04068b","slug":"alternative-arrangement-was-made-opposed-cutting-of-line-demonstration-was-held-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147073-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डाली गई \nलाइन काटने का विरोध, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डाली गई लाइन काटने का विरोध, किया प्रदर्शन
Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद उपकेंद्र से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जोड़े गए नीमगांव क्षेत्र के गांवों की लाइन काटने से नाराज उपभोक्ताओं ने सिकंदराबाद उपकेंद्र पर आकर प्रदर्शन किया। यह देखकर सिकंदराबाद के ग्रामीण भी आ गए। बाद में बिजली कर्मियों के समझाने पर नीमगांव क्षेत्र के लोग लौट गए।
नीमगांव लाइन पर काम होने के चलते वहां के कुछ गांवों को कुछ समय के लिए सिकंदराबाद उपकेंद्र से जोड़ा गया था। तब से सिकंदराबाद फीडर की आपूर्ति सही नहीं चल पा रही थी। बृहस्पतिवार को नीमगांव के जोड़े गए गांवों की लाइन को खोल दिया गया। इसको लेकर शुक्रवार सुबह नीमगांव के उपभोक्ता सिकंदराबाद उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन कर लाइन जोड़ने की मांग करने लगे।
बिजली कर्मियों ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लाइन जोड़ी गई थी। अब बेहजम उपकेंद्र से ही संबंधित गांव जोड़े जाएंगे। इस बीच जानकारी पाकर सिकंदराबाद के भी काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए और नीमगांव के गांवों की लाइन काटने को सही बताते हुए दोबारा न जोड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
-- वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नीमगांव फीडर के कुछ गांव जोड़े गए थे। तब से ओवरलोड के कारण लगातार फाॅल्ट हो रहे हैं। फीडर नहीं चल पा रहा था। इसलिए लाइन खोली गई है। काटे गए गांव पुनः बेहजम उपकेंद्र के नीमगांव फीडर से जोड़े जाएंगे।
- हरीश मौर्या, जेई सिकंदराबाद