फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Along with uniform, women police officers are also showing their strength in sports

Lakhimpur Kheri News: वर्दी के साथ खेलों में भी दम दिखा रहीं महिला पुलिसकर्मी

Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Along with uniform, women police officers are also showing their strength in sports
अर्पिता शुक्ला
लखीमपुर खीरी। पुलिस की नौकरी के साथ खेलों में लगातार सक्रिय रहकर जिले की कई महिला पुलिसकर्मी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। स्थानीय पुलिस लाइंस में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान ऐसी कई महिला खिलाड़ी आईं, जो खो-खो और कबड्डी में नेशनल स्तर तक खेल चुकी हैं। उन्होंने लखनऊ, पंजाब, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित तीन दिवसीय लखनऊ जोन अंतरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेसिंग और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

------------------

स्कूल के समय से खो-खो और कबड़्डी खेलने में रुचि रही है। पुलिस में नौकरी मिलने के बाद जब भी मौका मिलता है, तब खेलने जाती हूं।
-अर्पिता शुक्ला, एसआई
-----

दूसरे पुलिसकर्मियों को मैदान में खेलते हुए देखकर खुद भी प्रयास किया। तीन साल से दोनों खेलों को खेल रही हैं। जीतने के बाद अच्छा लगता है।
-सोनी, आरक्षी
-------

लखनऊ जोन तक में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र मिले। जब भी इन्हें देखती हूं। पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं।
-इंदू गंगवार, महिला आरक्षी

पंजाब और जम्मू कश्मीर तक होने वाले खेलों में हिस्सा लिया। नेशनल तक खेला है। खीरी जिले में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अच्छा लगा।
-गौरव शर्मा, महिला आरक्षी
----------

चार नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसमें लखनऊ, पंजाब, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर शामिल है। जहां भी आयोजन होते हैं। छुट्टी लेकर जाती हूं।
-अर्चना शुक्ला, आरक्षी

अर्पिता शुक्ला

अर्पिता शुक्ला

अर्पिता शुक्ला

अर्पिता शुक्ला

अर्पिता शुक्ला

अर्पिता शुक्ला

अर्पिता शुक्ला

अर्पिता शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed