फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Along with tigers, the family of leopards is also increasing in Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में बाघों के साथ तेंदुओं का भी बढ़ रहा कुनबा

Thu, 22 Jun 2023 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Along with tigers, the family of leopards is also increasing in Dudhwa
दुधवा टाइगर रिजर्व में घूमता तेंदुआ
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ तेंदुओं की आबादी भी बढ़ रही है। पिछले चार साल में तेंदुओं की संख्या का प्रतिशत बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व में वर्ष 2022 में हुई वन्यजीवों की गणना में कुल 92 तेंदुए मिले थे। इनमें से दुधवा में 34, बफर जोन में 21 और कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में 37 तेंदुए दिखाई दिए थे। इससे पहले वर्ष 2019 में हुई वन्यजीवों की गणना में 80 तेंदुए मिले थे। इस तरह पिछले चार साल में दुधवा टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की आबादी में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के तीनों प्रभागों में सबसे ज्यादा तेंदुए कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में पाए गए हैं। वर्ष 2019 की गणना में यहां 31 तेंदुए पाए गए थे। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के अंदर और बाहर तेंदुओं के लिए अनुकूल प्राकृतवास उपलब्ध है। यहां गेरुआ नदी के साथ घाघरा और शारदा नदी के किनारे उगी झाड़ियां, गन्ने के खेत और विरल जंगल तेंदुओं को बेहतर आशियाना उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि तेंदुए जंगल में कम जंगल से बाहर ज्यादा रहते हैं। इसलिए इनकी सटीक गणना नहीं हो पाती। एक आंकलन के अनुसार दुधवा टाइगर रिजर्व में गिनती किए गए तेंदुओं से संख्या ज्यादा है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एक अधिकारी के मुताबिक दुधवा टाइगर रिजर्व में 125 से अधिक तेंदुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed