{"_id":"6add0f4d3c6a29a51b02afd4","slug":"along-with-the-candidates-the-arrangements-of-roadways-are-also-tested-in-pet-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188277-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीईटी में अभ्यर्थियों के साथ रोडवेज के इंतजामों का भी इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीईटी में अभ्यर्थियों के साथ रोडवेज के इंतजामों का भी इम्तिहान
Sun, 25 Oct 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे के सामने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस। संवाद
लखीमपुर खीरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में अभ्यर्थियों के साथ रोडवेज के इंतजामों की भी परीक्षा होगी।
लखीमपुर बस अड्डा निर्माणाधीन होने से परिसर में न बसों की पार्किंग की जगह है और न अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था। बसों का संचालन अड्डे के सामने सड़क और गोविंद चौक से किया जाएगा। ऐसे में बसों का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है। सड़क पर बसों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है।
लखीमपुर डिपो में 85 अनुबंधित और 15 निगम की बसें हैं। इनका नियमित संचालन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और कानपुर समेत विभिन्न मार्गों पर होता है। परीक्षा के दौरान भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाने के लिए गोला डिपो से 50 बसों की व्यवस्था की गई है। हालांकि, बसों की संख्या बढ़ाने के साथ यात्रियों के इंतजार और बसों के ठहराव की व्यवस्था करना भी चुनौती होगी।
विज्ञापन
पुराना बस अड्डा गिराकर नया भवन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य जारी होने के कारण परिसर में बसें खड़ी करने और यात्रियों के बैठने की जगह उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बसों के आने-जाने की जानकारी लेने, इंतजार करने और भीड़ के बीच बस पकड़ने में दिक्कत हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- --
पर्याप्त बसें और कर्मचारी लगाने का दावा
लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए गोला डिपो से बसें मंगाई गई हैं, जो पुलिस लाइन में खड़ी होंगी। जरूरत के अनुसार इन्हें बुलाया जाएगा। जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र बरेली, मुरादाबाद और अन्य जिलों में आवंटित हुए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इन जिलों के लिए रिजर्व बसें भी भेजी जाएंगी। बस अड्डे पर अस्थायी पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है।