फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was stressed due to not getting selected for a job, died after being hit by a train

Lakhimpur Kheri News: नौकरी में चयन न होने से तनाव में था युवक, ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 25 Oct 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A young man was stressed due to not getting selected for a job, died after being hit by a train
मृतक राम मनोरथ
ओयल। कृषि विभाग की भर्ती परीक्षा में दो बार एक-दो नंबर से चयन से चूके राम मनोरथ (30) की रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। भाई गिरधारी लाल के मुताबिक, नौकरी न मिलने से वह तनाव में था। इन दिनों पत्नी के साथ हरिद्वार में काम कर रहा था और करीब दो सप्ताह पहले दवा कराने ससुराल आया था। ग्राम छोटी उमरिया के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव दो हिस्सों में मिला।
विज्ञापन

थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम पचपेड़वा निवासी राम मनोरथ पुत्र शोबरनलाल 13 अक्तूबर को ग्राम नकुरी, थाना हरगांव, जिला सीतापुर निवासी पूर्व प्रधान पृथ्वीपाल के घर ससुराल आया था। उसके साले हरीश कुमार के मुताबिक, राम मनोरथ रविवार सुबह 5:30 बजे टहलने निकला था। सुबह सात बजे तक नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई। ग्राम छोटी उमरिया के पास रेलवे ट्रैक पर भीड़ देखकर ससुरालीजन पहुंचे तो उसका शव दो हिस्सों में पड़ा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ससुरालीजन शव को बोरी में रखकर ले जाने लगे। पूरा शव बोरी में नहीं आ सका तो एक हिस्सा गन्ने के खेत में रख दिया। दूसरा हिस्सा लेने जाते समय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव के दोनों हिस्सों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई गिरधारी लाल ने बताया कि राम मनोरथ कृषि में स्नातक था। उसने कृषि विभाग में नौकरी के लिए दो बार परीक्षा दी थी, लेकिन एक-दो नंबर से चयन से चूक गया था। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। फिर वह पत्नी के साथ हरिद्वार में काम करने लगा। करीब दो सप्ताह पहले दवा कराने ससुराल आया था। शनिवार को फोन पर उससे बात हुई थी। उसने रविवार को घर आने की बात कही थी।

सीओ महक शर्मा ने बताया कि थाना खीरी पुलिस, आरपीएफ और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक राम मनोरथ

मृतक राम मनोरथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed