फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ramlila fair begins in Awadhpur, Ravana's effigy to be burnt on 28th

Lakhimpur Kheri News: अवधपुर में रामलीला मेले का शंखनाद, 28 को रावण के पुतले का दहन

Sun, 25 Oct 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ramlila fair begins in Awadhpur, Ravana's effigy to be burnt on 28th
अवधपुर में दशहरा मेला की निकाली गई झांकी। संवाद
मितौली। अवधपुर गांव में रविवार को 66वें रामलीला दशहरा मेले का शुभारंभ हो गया। हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन और आरती के बाद डीजे व बैंड-बाजे के साथ भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

झांकी लोहिया पुरवा, गहिया पुरवा, आदर्श नगर, रामदीन पुरवा, बांसताली और रामनगर समेत विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। श्री रामलीला दशहरा मेला समिति ने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर आयोजन शुरू कराया। समिति अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने आरती की। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश गौतम और स्वामीनाथ प्रजापति ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि गांव में 66 वर्षों से रामलीला दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। 26 अक्तूबर को रात्रिकालीन कार्यक्रम होंगे, 27 अक्तूबर को रामलीला का मंचन और 28 अक्तूबर को रावण के पुतले के दहन के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. राममूर्ति, सचिव रमेश प्रजापति लालू, महासचिव संजय सिंह, घनश्याम प्रजापति, श्रवण कुमार, रामगोपाल साहनी, गिरी बाबा और विकास साहनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-------
आज से शुरू होगा 76वां वार्षिक रामलीला मेला
तिकुनिया। देवी मंदिर परिसर में श्री जनता रामलीला कमेटी का 76वां वार्षिक उत्सव सोमवार से शुरू होगा। कमेटी अध्यक्ष नीटू गुप्ता ने बताया कि भगवान राम की बरात और सवारी का मार्ग जर्जर हालत में है। गुरु नानक देव सिख अकादमी से रेलवे क्रॉसिंग तक करीब 400 मीटर लंबी डामर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं।
रामलीला मेले में भगवान राम की सवारी रथ के साथ इसी रास्ते से निकाली जाती है। सड़क को गड्ढामुक्त कराने के लिए करीब एक सप्ताह पहले प्रशासन को प्रार्थना-पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं।

कमेटी के संरक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह सड़क पहले जिला पंचायत के अधीन थी, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है। लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग की जा रही है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गड्ढे भरवाने के लिए बीडीओ निघासन को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed