{"_id":"685059ac7f285facaf0c1ade","slug":"along-with-providing-assistive-devices-disabled-people-will-also-be-taken-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148288-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सहायक उपकरण देने के साथ घर भी पहुंचाए जाएंगे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सहायक उपकरण देने के साथ घर भी पहुंचाए जाएंगे दिव्यांग
Mon, 16 Jun 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के वितरण के लिए विशेष कैंप लगेंगे। इसमें दिव्यांजनों को घर से कार्यक्रम तक लाने और वापस छोड़ने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरणों को भी घर तक पहुंचने के लिए अलग से वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। सीडीओ के प्रयासों से जिले में यह पहली बार व्यवस्था की जा रही है।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि 19 जून को धौरहरा ब्लाॅक में सहायक उपकरण वितरण के लिए कैंप लगेगा, जिसमें 973 दिव्यांजनों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। यह कैंप एलिंको की ओर से लग रहा है। कैंप के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा रहेंगे। धौरहरा में लगने वाली कैंप में रमियाबेहड़ और ईसानगर ब्लाॅक के दिव्यांगजनों को उपकरण दिए जाएंगे। इसके अलावा 21 जून को मोहम्मदी में आयोजित होने कैंप में 771 दिव्यांगजनों को और 23 जून को कस्ता में आयोजित होने वाले कैंप 458 दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे जाने हैं।
सीडीओ ने बताया कि दिव्यांगों के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। सचिव को नोडल और एक सफाईकर्मी को सहायक नोडल बनाया गया है। यह दिव्यांगों को उनके गांव से बस में बैठाकर कार्यक्रम स्थल पर लाएंगे। भोजन और पानी के इंतजाम रहेंगे। ट्राइसाइकिल सहित जो अन्य उपकरण मिलेंगे, उनको घर तक पहुंचाने के लिए पांच डीसीएम की व्यवस्था रहेगी, ताकि दिव्यांजनों को दिक्कतें न हो।