{"_id":"663be439fa16fea6e6089018","slug":"allegation-of-gang-rape-police-filed-report-of-molestation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-119566-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने रिपोर्ट छेड़खानी की दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने रिपोर्ट छेड़खानी की दर्ज की
विज्ञापन
निघासन। एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पुलिस ने छेड़खानी में दर्ज किया है। परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। 48 घंटे के बाद भी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया है।
सोमवार की रात एक बजे किशोरी अपनी मां के साथ शौच गई थी। मां शौचालय में चली गई और किशोरी बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इसी बीच दो युवक किशोरी का मुंह दबाकर जबरन अपने साथ ले गए और दुष्कर्म किया। किशोरी को जबरन शराब पिलाई। उधर, परिजन जब ढूंढते हुए पहुंचे तो कुछ दूर पर किशोरी रोती हुई मिली।
घटना के बाद परिवार के लोग मंगलवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात नौ बजे पुलिस ने उन्हें बुलाया और गैंगरेप की घटना वाली तहरीर को बदलवाकर छेड़खानी में मुकदमा दर्ज कर लिया। न किशोरी का मेडिकल कराया न ही बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया आरोपी अमरीश को हिरासत में लिया गया है। जो तहरीर मिली है, उसी के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किशोरी की मां ने युवकों पर छेड़खानी और जान से मारने का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। किशोरी के बयान लेना बाकी है। अगर कोई और आरोप होंगे, तो उसी के हिसाब से धाराएं बढ़ाई जाएंगी।