{"_id":"6a4a9565208501be3a0460ec","slug":"allegation-of-gang-rape-of-a-minor-in-the-singahi-area-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179118-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिंगाही क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिंगाही क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Sun, 05 Jul 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
निघासन/सिंगाही। सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण में करीब 20 घंटे की देरी करने का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
पीड़िता के पिता के अनुसार, शनिवार तड़के करीब तीन बजे उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही लाखन और साकिब ने उसे जबरन करीब 500 मीटर दूर स्थित केले के खेत में खींच लिया, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे किशोरी रोती हुई कीचड़ से सनी हालत में घर पहुंची। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी सामने आई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद सिंगाही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी उन्हें और पीड़िता को घंटों थाने में बैठाए रखा गया। आरोप है कि न तो समय पर रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। करीब 20 घंटे बाद शनिवार रात लगभग 11 बजे एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद रविवार सुबह पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पिता का आरोप है मेडिकल परीक्षण के लिए सिंगाही पुलिस ने गाड़ी का किराया और डीजल की भी मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है।
-- -- -
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किराया मांगने जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। - शिवम कुमार, सीओ निघासन