{"_id":"6a64f5bec1029885cb02325b","slug":"allegation-of-fake-disposal-of-complaint-under-ujjwala-yojana-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-180835-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उज्ज्वला योजना की शिकायत पर फर्जी निस्तारण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उज्ज्वला योजना की शिकायत पर फर्जी निस्तारण का आरोप
Sat, 25 Jul 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री संदर्भ/जनशिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन संबंधी शिकायत पर पलिया के पूर्ति निरीक्षक के कथित तौर पर गलत आख्या लगाए जाने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
पलिया ब्लॉक के पतवारा निवासी निशा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके स्थान पर किसी अन्य महिला को लाभ दे दिया गया। शिकायत में संबंधित गैस एजेंसी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तथा उन्हें योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई।
आरोप है कि पलिया के पूर्ति निरीक्षक देवेश भारती ने शिकायत के मूल बिंदुओं की अनदेखी करते हुए आख्या लगा दी। रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने नया गैस कनेक्शन दिलाने की मांग की, जबकि वर्तमान में नए कनेक्शन बंद हैं और शुरू होने पर कार्यवाही की जाएगी, जबकि शिकायत का मुख्य बिंदु किसी अन्य महिला के नाम गैस कनेक्शन जारी होने का था।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक देवेश भारती ने कहा कि त्रुटिवश ऐसा हुआ है, जिसका सुधार कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।